खेल महाकुंभ 4 अक्टूबर से शुरू होगा

खेल महाकुंभ 4 अक्टूबर से शुरू होगा

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश में खेल महाकुंभ चार अक्तूबर से शुरू होगा। उन्होंने शनिवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में यह जानकारी साझा की। आर्य ने बताया कि चार से 31 अक्तूबर तक न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ शुरू होगा। इसके बाद 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक ब्लॉक स्तरीय खेल होंगे जबकि 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक जिला स्तरीय खेल होंगे। इसके बाद 15 दिसंबर से राज्य स्तरीय खेल होंगे। आर्य ने बताया कि इसमें 14 से 23 वर्ष की आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को खेल महाकुंभ में पात्र खिलाड़ियों की तैयारी और भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उदयमन और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित खिलाड़ियों के लिए यह बेहतरीन अवसर है। साथ ही खेल महाकुंभ में उत्तराखंड बोर्ड सहित प्रदेश के सभी विद्यालयों के छात्र भाग ले सकते हैं। आर्य ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले जिले के डीएम को मुख्यमंत्री ट्रॉफी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ के दौरान राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ से खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा और उनकी खेल प्रतिभा भी निखरेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *