माइनस तापमान और हौसला बुलंद: चीन-नेपाल सीमा पर भारत के वीर जवान

माइनस तापमान और हौसला बुलंद: चीन-नेपाल सीमा पर भारत के वीर जवान

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भारी हिमपात के चलते तापमान माइनस 15 से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जमा देने वाली इस ठंड के बावजूद आईटीबीपी, एसएसबी और भारतीय सेना के जवान चीन और नेपाल सीमा पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं और देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं।

बर्फ से ढकी चोटियां, भीषण ठंड में भी सीमा सुरक्षा मजबूत

विगत दो से तीन दिनों से जारी हिमपात के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों की अधिकांश चोटियां बर्फ से लकदक हो चुकी हैं। अत्यधिक ठंड और विषम मौसम परिस्थितियों के बावजूद सीमावर्ती इलाकों में तैनात जवान नियमित ड्यूटी और पेट्रोलिंग कर सीमा क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं।

गर्ब्यांग सीमा चौकी पर महिला जवानों का साहस

चीन और नेपाल सीमा से सटे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्थित 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी गर्ब्यांग पर जवान विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
यहां 10 से अधिक महिला जवान भी तैनात हैं, जो बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के बावजूद नियमित पेट्रोलिंग कर सीमा सुरक्षा को मजबूती प्रदान कर रही हैं।

कठिन हालात में भी अटूट संकल्प

भीषण ठंड और भारी हिमपात के बीच की जा रही यह पेट्रोलिंग न केवल सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि हिम, शीत और कठिन भौगोलिक परिस्थितियां भारतीय जवानों के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकतीं
जवान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए देश की सीमाओं की रक्षा में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *